फ़िलिस्तीनी एकजुट होकर डील ऑफ़ द सेंचरी का कड़ा विरोध करें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83536-फ़िलिस्तीनी_एकजुट_होकर_डील_ऑफ़_द_सेंचरी_का_कड़ा_विरोध_करें
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास का कहना है कि तथाकथित डील ऑफ़ द सेंचरी के ख़िलाफ़ संघर्ष करना सभी फ़िलिस्तीनी नेताओं की ज़िम्मेदारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०२० ०९:५७ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी एकजुट होकर डील ऑफ़ द सेंचरी का कड़ा विरोध करें

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास का कहना है कि तथाकथित डील ऑफ़ द सेंचरी के ख़िलाफ़ संघर्ष करना सभी फ़िलिस्तीनी नेताओं की ज़िम्मेदारी है।

मंगलवार को हमास के प्रवक्ता फ़ौज़ी बरहूम ने कहाः इस डील का विरोध करने और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के हितों की रक्षा करने के लिए फ़िलिस्तीनी अधिकारियों को साहस दिखाना होगा।

हमासे के नेता का कहना था कि पूरे फ़िलिस्तीन में प्रतिरोध का विस्तार होना चाहिए और फ़िलिस्तीनी अथारिटी को भी महत्वूपर्ण फ़ैसले लेते हुए ट्रम्प की इस डील के बारे में अपना आधिकारिक रुख़ स्पष्ट करना चाहिए।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और व्हाइट एंड ब्लू गठबंधन के प्रमुख बेनी गैंट्ज़ के मौजूदगी में डील ऑफ़ द सेंचरी का अनावरण करने वाले हैं।

फ़िलिस्तीनियों ने एकजुट होकर इस डील का अनावरण होने से पहले ही उसका विरोध करने का एलान कर दिया है। msm