यमन ने सऊदी सैन्य गठबंधन का जासूसी ड्रोन मार गिराया
Jan २८, २०२० १०:०६ Asia/Kolkata
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के उत्तर में सऊदी सैन्य गठबंधन का एक जासूसी ड्रोन विमान मार गिराया है।
यमनी सेना ने सऊदी सैन्य गठबंधन का यह ड्रोन उत्तरी सीमावर्ती इलाक़े अल-मलाहीज़ में मार गिराया।
दो हफ़्ते पहले भी यमन की वायु रक्षा प्रणाली ने सऊदी अरब का एक ड्रोन जीज़ान के जबल अल-अमूद इलाक़े में मार गिराया था।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पिछले पांच वर्षों के दौरान, हमलावर सऊदी सैन्य गठबंधन को भारी नुक़सान पहुंचाया है और दुश्मन के दसियों ड्रोन विमान नष्ट कर दिए हैं। msm
टैग्स