इस्राईली सेना का ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83690-इस्राईली_सेना_का_ग़ज़्ज़ा_पट्टी_पर_हवाई_हमला
ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हेलीकाप्टर से हमला किया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०२, २०२० १०:०८ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सेना का ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमला

ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हेलीकाप्टर से हमला किया।

सामाचारिक सूत्रों के मुताबिक़, ज़ायोनी सेना ने रविवार तड़के यह हमला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनी सेना के हेलीकाप्टरों ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा के बैत लाहिया इलाक़े पर कई बार हमला किया।

ज़ायोनी सेना ने पिछले शुक्रवार और बुधवार को भी ग़ज़्ज़ा के मध्य और दक्षिणी भाग पर हवाई हमला किया था।

ज़ायोनी सेना का ग़ज़्ज़ा पट्टी पर यह हमला ऐसी हालत में हो रहा है कि मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा "सेन्चुरी डील" नामक योजना के अनावरण के बाद से, इस पट्टी में व्यापक प्रदर्शन हो रहा है।

इस योजना में बैतुल मुक़द्दस और पश्चिमी तट में अवैध रूप से बनायी गयी ज़ायोनी कॉलोनियों को इस्राईल के हवाले करने तथा बेघर फ़िलिस्तीनियों के वतन वापसी के अधिकार ख़त्म करने का प्रावधान है।

सभी फ़िलिस्तीनी दलों, गुटों व संगठनों ने इस योजना का विरोध किया है।(MAQ/N)