इराक़, सलाहुद्दीन में दाइश का बड़ा हमला विफल
Feb ०९, २०२० ०९:३२ Asia/Kolkata
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सलाहुद्दीन प्रांत के अलएस नामक क्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश के हमले को विफल बना दिया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्शदुश्शाबी की 21वीं बटालियन ने शनिवार की रात दाइश के आतंकियों को तोपख़ाने से निशाना बनाया जो अलएस नामक क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे।
इस कार्यवाही में दाइश के छह आतंकी मारे गये जबकि बड़ी संख्या में आतंकियों के घायल होने की भी सूचना है।
इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी और क़बाईली लश्कर ने इससे पहले बुधवार को भी उत्तरी बग़दाद और दक्षिणपूर्वी मूसिल में दाइश के एक हमले को विफल बनाया था।
हालिया कुछ दिनों के दौरान इराक़ में दाइश के बचे आतंकियों ने सेना और जनता पर हमले तेज़ कर दिए हैं। (AK)
टैग्स