बग़दाद में अमरीकी दूतावास फिर आया मिसाइल की चपेट में
इराक़ की राजधानी बग़दाद स्थित अमरीकी दूतावास के निकट मिसाइल से हमला किया गया है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार अमरीकी दूतावास के पास कुछ मिसाइलों से हमला हुआ है। एक अमरीकी सैन्य सूत्र ने बताया है कि बग़दाद स्थित अमरीकी दूतावास के निकट कुछ मिसाइल आकर गिरे हैं। इस हमले की पुष्टि एक अमरीकी सैन्य अधिकारी ने की है।
इस अमरीकी सूत्र के अनुसार इस हमले के साथ ही बग़दाद के अलख़ज़रा या ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में साइरन की आवाज़ सुनाई दी। बग़दाद का ग्रीन ज़ोन वह क्षेत्र हैं जहां पर कई देशों के दूतावास स्थित हैं। अमरीकी दूतावास पर हमले के संदर्भ में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी कई बार अमरीकी दूतावास पर राकेट से हमले हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अमरीकी दूतावास पर यह 19वां हमला है।