तकफ़ीरी आतंकवाद को जड़ से उखाड़ देंगेः सीरियाई सेना
सीरियाई सेना ने देश के पश्चिम में दसियों गांवों और नगरों की स्वतंत्रता का उल्लेख करते हुए तकफ़ीरी आतंकवाद के अंत तक अभियान जारी रखने पर बल दिया है।
सीरियाई सेना की मुख्य कमान ने सोमवार को एक बयान जारी करके स्पष्ट रूप से कहा है कि कई कार्यवाहियों के दौरान दसियों बस्तियों, आवासीय इमारतों और कारख़ानों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया और हलब के पश्चिमी इलाक़ों के कई रास्तों और वहां स्थित टीलों से आतंकियों को खदेड़ दिया गया है।
सीरियाई सेना ने हलब में अपना अभियान जारी रखते हुए कफ़र दाइल, शुवैहेना और तलशुवैहना क्षेत्रों को आतंकियों से मुक्त करा लिया और इस दौरान दसियों आतंकवादी मारे गए। सीरियाई सेना ने शनिवार को भी हलब प्रांत के पश्चिम में स्थित आजिल और उवैजल गांवों और अरुमुलकुबरा काॅलोनी पर नियंत्रण बहाल कर लिया था। (HN)