सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में हुआ धमाका
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में हुए एक धमाके में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के बाबुल मुसल्ला नामक इलाक़े में एक एक गैराज में आतंकियों ने विस्फोटक पदार्थों से भरी एक गाड़ी को पार्क कर दिया था जो धमाके से उड़ गई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका काफ़ी भीषण था, लेकिन उस इलाक़े में लोगों की कम भीड़ होने के कारण जानी नुक़सान कम हुआ है। गैराज में हुए धमाके में 5 लोग घायल हो गए हैं जिनमें एक घायल की स्थिति गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 31 जनवरी को भी पश्चिमी दमिश्क़ के अलमज़ा इलाक़े में हुए धमाके में भी एक व्यक्ति घायल हुआ था। सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में ऐसी स्थिति में धमाके हो रहे हैं कि जब पिछले तीन सप्ताह के दौरान सीरियाई सेना, स्वयंसेवी बलों ने संयुक्त कार्यवाही में इदलिब और हलब प्रांत के एक बड़े इलाक़े को अपने कंट्रोल में ले लिया है। (RZ)