मदीने में गोलीबारी पुलिस प्रमुख की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84329-मदीने_में_गोलीबारी_पुलिस_प्रमुख_की_मौत
सऊदी अरब के पवित्र नगर मदीने में गोलीबारी की घटना में पुलिस प्रमुख की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०२० १५:४७ Asia/Kolkata
  • मदीने में गोलीबारी पुलिस प्रमुख की मौत

सऊदी अरब के पवित्र नगर मदीने में गोलीबारी की घटना में पुलिस प्रमुख की मौत हो गई है।

सऊदी अरब के संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि पवित्र नगर मदीने में पुलिस पर अज्ञात लोगों की ओर से की गई गोलीबारी में स्थानीय पुलिस प्रमुख "अब्दुल्लाह अलग़ामेदी" मारे गए जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

मदीने में होने वाली इस गोलीबारी की घटना के बारे में अभी विस्तार से पता नहीं चल सका है कि आक्रमणकारी कौन थे और हमले का कारण क्या था? बताया यह जा रहा है कि मदीने की पुलिस, आक्रमणकारी को गिरफ़्तार करने में सफल रही है।  विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।