यमनी सेना ने जीज़ान में सऊदी जासूस विमान मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84818-यमनी_सेना_ने_जीज़ान_में_सऊदी_जासूस_विमान_मार_गिराया
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के एक जासूसी ड्रोन विमान को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०२० १९:४९ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने जीज़ान में सऊदी जासूस विमान मार गिराया

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के एक जासूसी ड्रोन विमान को मार गिराया है।

समाचार चैनल अल-मसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरीअ ने कहा है कि यमनी सेना ने सऊदी अरब के एक जासूसी विमान को जीज़ान में निशाना बनाया है। इससे पहले यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने रविवार को भी अल-हुदैदा प्रांत में सऊदी गठबंधन के एक जासूसी विमान को मार गिराया था।

इस बीच यमन की उच्च क्रांतिकारी री समिति के प्रमुख मोहम्मद अली अल-हौसी ने अपने ट्वीटर पेज पर ब्रिटिश विदेश मंत्री के जवाब में कहा है कि ब्रिटिश विदेश मंत्री को चाहिए कि अगर वह यमन में तनाव कम करना चाहते हैं तो फिर उन्हें ब्रिटेन और अमेरिका के सैन्य कमांडरों से बात करनी चाहिए जो अतिक्रमणकारी सऊदी गठबंधन की कमांन संभाले हुए हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश विदेश मंत्री ने हाल ही में कहा था कि, वह यमन में तनाव कम करने के इच्छुक हैं। (RZ)