इराक़-सीरिया सीमा पर हश्दुश शाबी पर हवाई हमला, 18 शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i85005-इराक़_सीरिया_सीमा_पर_हश्दुश_शाबी_पर_हवाई_हमला_18_शहीद
इराक़-सीरिया सीमा पर फ़ाइटर जेट के हमले में इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के 18 सदस्य शहीद हुए। यह हमला बग़दाद के उत्तर में स्थित ताजी छावनी पर हुए रॉकेट हमले के कुछ घंटों बाद हुआ। ताजी पर हुए रॉकेट हमले में 1 ब्रिटिश और 2 अमरीकी सैनिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १२, २०२० ०८:०८ Asia/Kolkata
  • इराक़-सीरिया सीमा पर हश्दुश शाबी पर हवाई हमला, 18 शहीद

इराक़-सीरिया सीमा पर फ़ाइटर जेट के हमले में इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के 18 सदस्य शहीद हुए। यह हमला बग़दाद के उत्तर में स्थित ताजी छावनी पर हुए रॉकेट हमले के कुछ घंटों बाद हुआ। ताजी पर हुए रॉकेट हमले में 1 ब्रिटिश और 2 अमरीकी सैनिक मारे गए।

सीरियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, अज्ञात फ़ाइटर जेट ने इराक़ी सीमा से मिले सीरिया के अल्बूकमाल क़स्बे के दक्षिण-पूर्व में कई लक्ष्य को निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक़, पूर्वी सीरिया के सीमावर्ती इलाक़े में इन हवाई हमलों में इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश शाबी के 18 सदस्य शहीद हुए।

इस बीच स्थानीय मीडिया का कहना है कि इराक़ के अंबार प्रांत में सीरिया की सीमा से मिले एक इलाक़े पर अज्ञात फ़ाइटर जेट ने हमला किया।

यह हमला भी, इराक़ में अमरीका की अगुवाई वाले सैन्य गठबंधन की ओर से बग़दाद के उत्तर में स्थित ताजी सैन्य छावनी पर रॉकेट हमले में उसके 3 फ़ौजियों के मारे जाने की पुष्टि के बाद, हुआ है।

विभिन्न सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि अमरीका ने, इराक़ी छावनी पर हुए हमले के  जवाब में इराक़ी और सीरियाई क्षेत्र पर हमले किए हैं।

ग़ौरतलब है कि ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्स की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुशशाबी के डिप्टी कमान्डर अबू महदी अलमुहन्दिस की 3 जनवरी को बग़दाद एयरपोर्ट के बाहर आतंकी अमरीकी सेना के हवाई हमले में हत्या के बाद से, इराक़ में अमरीका विरोधी भावना भड़क गयी है।(MAQ/N)