ट्रम्प दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैंः नसरुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i85087-ट्रम्प_दुनिया_के_सबसे_बड़े_झूठे_हैंः_नसरुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने शुक्रवार की रात अपने एक भाषण में कहा कि कोरोना वायरस से मुक़ाबले में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और उनकी टीम सबसे बड़ी झूठी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar १४, २०२० ०९:४४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैंः नसरुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने शुक्रवार की रात अपने एक भाषण में कहा कि कोरोना वायरस से मुक़ाबले में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और उनकी टीम सबसे बड़ी झूठी है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सैयद हसन नसरुल्लाह ने अमरीका में कोरोना वायरस में मारे गये और संक्रमित लोगों की संख्या छिपाने की अमरीकी अधिकारियों की कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ट्रम्प और उनकी टीम, अमरीका में कोरोना वायरस के ख़तरे को छिपाने का प्रयास कर रही हैं।

हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए ईरान की मदद करने के लिए वाशिंग्टन की तैयारी पर आधारित अमरीकी अधिकारियों के दावे की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान को कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए अमरीकी सहायता की आवश्यकता नहीं है। 

सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि अमरीका को केवल एक काम करना चाहिए और वह ईरान के विरुद्ध अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों को समाप्त करना है।

उनका कहना थाा कि ईरान और चीन सहित कोरोना वायरस से मुक़ाबला करने वाले देशों के अनुभवों से सभी को लाभ उठाना चाहिए। उनका कहना था कि अपनी और अपने परिवार की जान की रक्षा करना सभी का धार्मिक कर्तव्य है और जो भी इस कर्तव्य को नहीं मानेगा उसने बहुत बड़ा पाप किया है। 

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने इराक़ी सेना के ठिकानों पर अमरीका के ताज़ा हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमरीका के इन अपराधों का जवाब अवश्य दिया जाएगा। (AK)