तुर्की ने किया यमन में संघर्ष विराम का स्वागत
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने यमन में संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए इसे अच्छा फैसला बताया है।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके सऊदी गठबंधन के नेतृत्व वाले गुटों की ओर से किये गए संघर्ष विराम का स्वागत किया है।
बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उद्देश्य से किये जाने वाले इस संघर्ष विराम का हम स्वागत करते हैं। तुर्क के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस चरण में हम सभी संघर्षरत पक्षों से युद्ध विराम के अनुपालन की मांग करते हैं। इस दौरान कोई भी एसी कार्यवाही न की जाए जो कोरोना के विरुद्ध संघर्ष को प्रभावित करे। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शुक्रवार से दो सप्ताहों के लिए यमन में संघर्ष विराम की घोषणा की है। सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अलमालेकी ने गुरूवार की सुबह आधिकारिक रूप से यमन में दो सप्ताहों के युद्ध विराम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।
ज्ञात रहे कि पिछले पांच वर्षों के दौरान यमन पर सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों ने इस देश को पूर्ण रूप से तबाह कर दिया है। इस तबाही को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानव इतिहास का सबसे भंयकर संकट बताया है।