इराक़-सीरिया सीमा पर आतंकी अमरीकी सैनिकों की फिर गतिविधियां शुरु
आतंकवादी अमरीकी सैनिकों की इराक़-सीरिया सीमा पर फिर से नकारात्मक गतिविधियां शुरु हो गयी हैं।
इराक़ के पश्चिमी प्रांत अंबार में बद्र संगठन के अधिकारी क़ुसै अलअंबारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में आतंकवादी अमरीकी सैनिक सीरिया के ‘बूकमाल’ और इराक़ के ‘रबीआ’ इलाक़ों के बीच निंरतर गश्त लगा रहे हैं।
क़ुसै अंबारी के मुताबिक़, आतंकवादी अमरीकी फ़ौजी इराक़ के अंबार प्रांत में स्थित ऐनुल असद छावनी से सीरिया के सीमावर्ती इलाक़ों में आ-जा रहे हैं।
इससे पहले रूस और सीरिया ने कहा था कि अमरीका, सीरिया-इराक़ की संयुक्त सीमा के क़रीब अर्रुक्बान कैंप में मानवीय मदद पहुंचाने के बहाने वहां हथियार और सैन्य उपकरण पहुंचा रहा है।
इस बीच इराक़ी सांसद मुख़्तार अलमूसवी ने रविवार को बताया कि अमरीका इराक़-सीरिया की सीमा के निकट कुछ इलाक़ों पर क़ब्ज़ा करके वहां अपने फ़ौजी तैनात करना चाहता है।
पिछले 2 महीने के दौरान आतंकवादी अमरीकी फ़ौज ने इराक़ और सीरिया में अपने सैनिकों व सैन्य उपकरणों को बड़े पैमाने पर स्थानान्तरित किया है। इराक़ी और सीरियाई अधिकारियों के मुताबिक़, अमरीका की इन गतिविधियों का लक्ष्य क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करना है। (MAQ/N)