मारा गया अहरारुश्शाम का मुखिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8674-मारा_गया_अहरारुश्शाम_का_मुखिया
सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुट अहरारुश्शाम का मुखिया मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१६ ०५:५४ Asia/Kolkata
  • मारा गया अहरारुश्शाम का मुखिया

सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुट अहरारुश्शाम का मुखिया मारा गया।

सीरिया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इदलिब में अहरारुश्शाम के मुख्यालय में होने वाले विस्फोट में "माजिद हुसैन अस्सादिक़" अपने तीन अंगरक्षकों के साथ मारा गया। यह आतंकवादी अबू हुसैन के नाम से मश्हूर था। उसने भारी रक्तपात और कई आतंकवादी कार्यवाहियां करने के बाद अहरारुशाम जैसे ख़ूंख़ार गुट के मुखिया का पद प्राप्त किया था।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति शनिवार की शाम इस आतंकवादी गुट के मुख्यालय में प्रविष्ट हुआ। थोड़ी ही देर में उसने अपनी कमर में बंधी विस्फोटक पदार्थों की बेल्ट को विस्फोटित कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप अहरारुश्शाम का मुखिया अपने तीन अंगरक्षकों के साथ मारा गया।

उल्लेखनीय है कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों के बीच गंभीर मतभेद पाए जाते हैं जिनके कारण वे आए दिन एक-दूसरे पर आक्रमण करते रहते हैं। इन आक्रमणों में अबतक कई आतंकवादी मारे गए हैं।