इस्राईल की डकैती को औपचारिता देने के लिए तैयार हैं ट्रम्प!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i86756-इस्राईल_की_डकैती_को_औपचारिता_देने_के_लिए_तैयार_हैं_ट्रम्प!
अमरीका ने कहा है कि यदि इस्राईल फ़िलिस्तीनी इलाक़े वेस्ट बैंक के बड़े हिस्से के विलय का निर्णय करता है तो हम इसे औपचारिकता देने के लिए तैयार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०२० १०:१५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की डकैती को औपचारिता देने के लिए तैयार हैं ट्रम्प!

अमरीका ने कहा है कि यदि इस्राईल फ़िलिस्तीनी इलाक़े वेस्ट बैंक के बड़े हिस्से के विलय का निर्णय करता है तो हम इसे औपचारिकता देने के लिए तैयार हैं।

इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने हाल ही में कहा है कि वह वेस्ट बैंक को इस्राईल का हिस्सा बनाने जा रहे हैं। फ़िलिस्तीनी प्रशासन का कहना है कि यदि यह हुआ तो इस्राईल के साथ वार्ता के सारे दरवाज़े बंद हो जाएंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से मध्यपूर्व के बारे में पेश किए गए प्रस्ताव में वेस्ट बैंक को इस्राईल में मिलाने को हरी झंडी दे दी गई थी और अब अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि हम बार बार स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि हम इस्राईली शासन वेस्ट बैंक तक विस्तृत करने को स्वीकृति देने के लिए तैयार हैं।

प्रवक्ता ने इसके साथ ही कहा कि हमारा यह क़दम ट्रम्प के विजन के अनुसार बयान की गई गाइडलाइनों के तहत इस्राईली सरकार और फ़िलिस्तीनियो की आपसी वार्ता के दायरे में होगा।

ट्रम्प ने इस्राईल को अपनी सीमा जार्डन तक फैलाने की अनुमति दी है जिसे दुनिया ग़ैर क़ानूनी मानती है। यही नहीं हाल ही में तेल अबीब में हज़ारों इस्राईलियों ने प्रदर्शन करके मांग की थी कि वेस्ट बैंक को इस्राईल में मिलाने का नेतनयाहू का इरादा ख़तरनाक है अतः इसे बदल दिया जाना चाहिए।