अमरीका अब भी इराक़ के टुकड़े करने के प्रयास मेंः अन्नोजबा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i86894-अमरीका_अब_भी_इराक़_के_टुकड़े_करने_के_प्रयास_मेंः_अन्नोजबा
इराक़ के "अन्नोजबा" आन्दोलन ने चेतावनी दी है कि अमरीका, अब भी इराक़ के टुकड़े करने के प्रयास में लगा हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०२० ०३:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीका अब भी इराक़ के टुकड़े करने के प्रयास मेंः अन्नोजबा

इराक़ के "अन्नोजबा" आन्दोलन ने चेतावनी दी है कि अमरीका, अब भी इराक़ के टुकड़े करने के प्रयास में लगा हुआ है।

अन्नोजबा आन्दोलन के अनुसार दाइश के आतंकवादियों को इराक़ पहुंचाकर अमरीका, अपनी इस योजना को लागू करना चाहता है।

फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार अन्नोजबा की ओर से जारी किये गए बयान में बताया गया है कि अमरीका, इराक़ में सांप्रदायिक और जातीय हिंसा भड़काना चाहता है।  इस बयान में बताया गया है कि इराक़ में हालिया आतंकवादी हमले, अमरीका के उकसावे पर किये गए।अन्नोजबा के अनुसार अमरीका, सीरिया से दाइशी आतंकवादियों को इराक़ पहुंचा रहा है।  करकूक का हालिया आतंकवादी हमला इसी षडयंत्र का भाग था।

इससे पहले इराक़ के स्वयंसेवी संगठन हश्दुश्शाबी के कमांडर अली अलहुसैनी ने बुधवार को कहा था कि इराक़ की संसद में जब से यह बिल पास हुआ है कि देश से विदेशी सैनिक निकाले जाएं उस समय से अमरीका, इराक़ से बदला लेने के प्रयास में है।  इस काम के लिए दाइश का समर्थन किया जा रहा है ताकि इराक़ को अशांत बनाया जा सके।