अमरीकी सैनिक अभी सीरिया में बाक़ी रहेंगेः जेम्स जेफरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i86975-अमरीकी_सैनिक_अभी_सीरिया_में_बाक़ी_रहेंगेः_जेम्स_जेफरी
सीरिया के मामले में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने कहा है कि अमरीकी सैनिक अभी सीरिया में बाक़ी रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०२० १७:५५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सैनिक अभी सीरिया में बाक़ी रहेंगेः जेम्स जेफरी

सीरिया के मामले में अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने कहा है कि अमरीकी सैनिक अभी सीरिया में बाक़ी रहेंगे।

जेम्स जेफरी का कहना है कि अमरीकी सैनिकों को सीरिया से निकालने का काम एजेन्डे में शामिल नहीं है।

अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने कहा कि हमारे सैनिक अभी सीरिया में बाक़ी रहेंगे क्योंकि सीरिया में अभी दाइश को पराजित नहीं किया जा सका है।  "अश्शरक़ुल औसत" समाचारपत्र को दिये इन्टरव्यू में जेम्स जेफरी ने बताया कि सीरिया में दाइश की उपस्थिति अभी समाप्त नहीं हुई है इसिलए अमरीकी सैनिकों को सीरिया में आगे भी रहना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि हमारा काम दाइश को समाप्त करना है।

हालांकि इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प दावा कर चुके हैं कि सीरिया में दाइश का काम तमाम किया जा चुका है अतः सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की कोई आवश्यकता नहीं है।  ज्ञात रहे कि सीरिया के अधिकारी अक्सर कहते आए हैं कि देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति, दमिश्क़ की अनुमति के बिना है इसलिए यह एक प्रकार का ग़ैर क़ानूनी काम है।