दाइश ने किया मस्जिद में आत्मघाती हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87000-दाइश_ने_किया_मस्जिद_में_आत्मघाती_हमला
इराक़ के अर्रेमादी में दाइश के एक आतंकवादी ने मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०२० १४:०७ Asia/Kolkata
  • दाइश ने किया मस्जिद में आत्मघाती हमला

इराक़ के अर्रेमादी में दाइश के एक आतंकवादी ने मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट किया।

इराक़ के अलअंबार प्रांत के अर्रेमादी में दाइश के एक आतंकवादी ने सोमवार की सुबह "अलमदहम" गांव की एक मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट कर दिया।  वास्तव में दाइश का यह आतंकवादी, लोगों के बीच घुसकर आत्माघाती विस्फोट करना चाहता था किंतु जब इराक़ के स्वयंसेवी संगठन हश्दुश्शाबी ने उसे घेर लिया तो वह एक मस्जिद में घुस गया और वहां पर पहुंचकर उसने विस्फोट कर दिया।  हालांकि इस आत्मघाती विस्फोट से कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ किंतु मस्जिद को इससे भारी क्षति पहुंची।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादी गुट दाइश ने हालिया कुछ दिनों में इराक़ के स्वयंसेवी संगठन हश्दुश्शाबी के विरुद्ध अपनी कार्यवाहियां तेज़ कर दी हैं जिसके बाद हशदुश्शाबी ने इराक़ के अलअंबार, दियाला और सलाहुद्दीन प्रांतों में दाइश के विरुद्ध एक अभियान आरंभ किया है।