इराक़ में राजनीतिक संकट खत्म, अलकाज़मी बने प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87089-इराक़_में_राजनीतिक_संकट_खत्म_अलकाज़मी_बने_प्रधानमंत्री
इराक़ में महीनों चले राजनीतिक संकट के बाद अन्ततः अलकाज़मी को संसद में बहुत मिल गया और वह औपचारिक रूप से इस देश के प्रधानमंत्री बन गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०२० ०३:२० Asia/Kolkata
  • इराक़ में राजनीतिक संकट खत्म, अलकाज़मी बने प्रधानमंत्री

इराक़ में महीनों चले राजनीतिक संकट के बाद अन्ततः अलकाज़मी को संसद में बहुत मिल गया और वह औपचारिक रूप से इस देश के प्रधानमंत्री बन गये।

इराक़ी संसद में कार्यक्रमानुसार रात नौ बजे बैठक होनी थी किंतु मतभेदों की वजह से यह बैठक स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे हुई।  

संसद  में उपस्थित 329 सांसदों में से 233 ने अलकाज़मी के मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के समर्थन में मतदान किया। 

सांसदों ने 21 मनोनीत मंत्रियों में से 15 को विश्वास मत दिया जबकि 4 प्रस्तावित मंत्रियों को वोट नहीं मिला। 

बैठक में तेल और विदेश मंत्रालय के बारे में फैसला , गहरे मतभेदों के कारण, किसी अन्य समय के लिए स्थगित कर दिया गया। 

अलकाज़मी को गत रात कुछ धड़ों की मांग पर अंतिम समय में अपने मंत्रियों का नाम बदलना पड़ा। 

अलकाज़मी, आदिल अब्दुल मेहदी की जगह पर इराक़ के प्रधानमंत्री बने हैं। 

आदिल अब्दुल मेहदी ने पिछले साल 29 नवंबर को त्यागपत्र दे दिया था। Q.A.