इराक़ के कुछ प्रांतों में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन
इराक़ी संचार माध्यमों ने इस देश के कुछ प्रांतों में विरोध प्रदर्शनों की सूचना दी है।
इराक़ी संचार माध्यमों के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन शनिवार की शाम से आरंभ हुए जो रविवार को भी जारी रहे।
इराक़ी प्रदर्शनकारी, पहले की ही भांति देश में भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध मुक़द्दमा चलाने और वर्तमान आर्थिक स्थिति में सुधार की मांग कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के बीच कुछ विध्वंसकारियों ने कुछ राजनैतिक दलों से संबन्धित इमारतों में आग लगा दी। इराक़ के नए प्रधानमंत्री ने शनिवार को आदेश दिया है कि उन गिरफ़्तार प्रदर्शनकारियों को आज़ाद कर दिया जाए जिनपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
ज्ञात रहे कि इराक़ में यह विरोध प्रदर्शन इस देश के नए प्रधानमंत्री के सत्ता संभालने के मात्र 72 घण्टों के भीतर आरंभ हुए हैं। इराक़ की संसद ने 8 मई 2020 को मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी को बहुमत से प्रधानमंत्री चुना है।