संयुक्त अरब इमारात ने भी किया ज़ायोनी नीतियों का विरोध
यूएई के विदेशमंत्री ने इस्राईल द्वारा फ़िलिस्तीन की भूमि के अधिग्रहण का विरोध किया है।
अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद ने रविवार को ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीन की भूमि के इस्राईल में विलय की योजना पर चिंता जताई है। यूएई के विदेशमंत्री का कहना है कि ज़ायोनियों का यह काम, पूरी तरह से एक पक्षीय और ग़ैर क़ानूनी है। उन्होंने नेतनयाहू के इस बयान को पूरी तरह से रद्द कर दिया जिसमें उन्होंने इशारतन कहा था कि अरब देश उनकी इस योजना का समर्थन करते हैं। अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद का कहना था कि अरब संघ की ओर से इस फैसले का विरोध बताता है कि नेतनयाहू की बात सही नहीं है।
याद रहे कि इससे पहले अरब संघ के महासचिव अहमद अबूलग़ैत कह चुके हैं कि अवैध ज़ायोनी शासन की ओर से फ़िलिस्तीन की भूमि को इस्राईल में मिलाने का फैसला बहुत ही ख़तरनाक है।