वेस्ट बैंक बारूद की ढेर बन चुका हैः हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास और जेहादी इस्लामी ने घोषणा की है कि वेस्ट बैंक का क्षेत्र बारूद के ढेर में बदल चुका है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने बुधवार को एक बयान में वेस्ट बैंक के शहर जेनीन के क्षेत्र याबद में होने वाली ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी युवाओं का संघर्ष कभी नहीं रुकेगा और वह अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में हथियारों के बिना ही केवल पत्थरों के साथ डटे हुए हैं।
ज्ञात रहे कि इस्राईली सैनिकों ने मंगलवार को घोषणा की थी कि एक इस्राईली सैनिक, जो वेस्ट बैंक के उत्तर में स्थित याबद क्षेत्र में एक फ़िलिस्तीनी को गिरफ़्तार करने के लिए घुसा था, फ़िलिस्तीनियों की ओज्ञ से किए जाने वाले पथराव में मारा गया। (AK)