अरबों को अब व्यवहारिक नीतियां अपनानी होंगीः हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि पश्चिमी तट के भूभाग को इस्राईल में विलय से रोकने के बारे में अरबों को अब व्यवहारिक नीतियां अपनाई चाहिए।
हमास के प्रवक्ता "हाज़िम क़ासिम" ने स्पष्ट किया कि अवैध ज़ायोनी शासन द्वारा जार्डन नदी के पश्चिमी तट के कुछ भाग को इस्राईल में मिलाने के षडयंत्र के संबन्ध में अब अरबों को गंभीरता के साथ व्यवहारिक रूप में नीतियां अपनानी होंगी। हमास के प्रवक्ता ने फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास से मांग की है कि वे फ़िलिस्तीनी गुटों को एकजुट करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन को पराजित करने में फ़िलिस्तीनियों ने अपनी क्षमता को सिद्ध कर दिया है। हाज़िम क़ासिम ने कहा कि ज़ायोनियों के इस षडयंत्र को विफल बनाने के लिए हमें हर शैली का प्रयोग करना होगा।
ज्ञात रहे कि नेतनयाहू ने एलान किया है कि जार्डन नदी के पश्चिमी तट के कुछ क्षेत्रों का विलय इस्राईल में करने की प्रक्रिया जूलाई 2020 से आरंभ कर दी जाएगी।