इराक़ी नेता ने बताया 2020 की सबसे बड़ी घटना क्या होगी?
इराक़ की इस्लामी रेडियो टेलीवीजन संघ के प्रमुख और प्रतिरोध मोर्चे के एक प्रसिद्ध धर्मगुरु सैयद हमीद हुसैनी ने अंतर्राष्ट्रीय बैतुल मुक़द्दस आन लाइन कांफ़्रेंस में कहा कि इराक़ी अधिकारी और इराक़ी युवाओं के संकल्प व इरादे से उनके देश से अमरीका का निष्कासन 2020 का इराक की सबसे बड़ी घटना होगी।
उन्होंने कहा कि बैतुल मुक़द्दस केवल मुसलमानों से नहीं बल्कि दुनिया के समस्त स्वतंत्रता प्रेमियों से संबंध रखता है। उनका कहना था कि इस्राईल मुसलमानो का हमेशा दुश्मन रहा है और मुसलमानों को चाहिए कि बैतुल मुक़द्दस के मुद्दे को अपना महत्वपूर्ण मुद्दा क़रार देते हुए इस पर हमेशा ध्यान केन्द्रित रखे।
उधर नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलीन के उप प्रमुख अब्दुल क़ादिर सेनोसी ने भी कहा है कि बैतुल मुक़द्दस का मुद्दा, अफ़्रीक़ी महाद्वीप पर व्यापक प्रभाव डाल रहा है।
उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता भी दुनिया के अन्य लोगों की भांति शांति और स्वतंत्रता के इच्छुक हैं, इसीलिए उनका भरपूर समर्थन किए जाने की आवश्यकता है।
ज्ञात रहे कि दुनिया के 18 देशों की भागीदारी से अंतर्राष्ट्रीय बैतुल मुक़द्दस आन लाइन कांफ़्रेंस सोमवार की शाम शुरु हुई थी। इस दो दिवसीय कांफ़्रेंस में इस्लामी जगत की महत्वपूर्ण हस्तियों और बुद्धिजीवियों के साथ फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास और हिज़्बुल्लाह के अनेक नेता भी शामिल हुए। (AK)