हश्दुश्शाबी ने सामर्रा में दाइश के हमले को बनाया विफल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87691-हश्दुश्शाबी_ने_सामर्रा_में_दाइश_के_हमले_को_बनाया_विफल
इराक़ के स्वयंसेवीबल हश्दुश्शाबी ने सामर्रा में दाइश के एक हमले को विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०२० १७:४० Asia/Kolkata
  • हश्दुश्शाबी ने सामर्रा में दाइश के हमले को बनाया विफल

इराक़ के स्वयंसेवीबल हश्दुश्शाबी ने सामर्रा में दाइश के एक हमले को विफल बना दिया।

अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार दाइश के आतंकवादी, उत्तरी इराक़ के सामर्रा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।  दाइश के यह आतंकवादी, पश्चिमी सामर्रा से दाखिल होकर इराक़ी सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले थे।  हश्शदुश्शाबी को इसकी भनक लग गई और उसने इस हमले को विफल बना दिया।

इसी बीच इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने रविवार से अलअंबार प्रांत में दाइश के आतंकवादियों को ढूंढने के उद्देश्य से एक अभियान आरंभ किया है।  इसके अन्तर्गत हश्दुश्शाबी के दृष्टिगत क्षेत्रों में दाइश के विरुद्ध खोजी अभियान चलाया जाएगा।  इराक़ के संचार माध्यम हालिया दिनों में चेतावनी दे चुके हैं कि इराक़ में मौजूद अमरीकी सैन्य छावियों ने अमरीकी सैनिकों के निकलने के साथ ही उन्होंने इराक़ को अशांत बनाने के लिए फिर दाइश को छूट देनी शुरू कर दी है।