अमरीकी हमले का मुक़ाबला करने के लिए तैयारः हशदुश्शाबी
इराक़ के स्वयंसेवीबल हशदुश्शाबी ने घोषणा की है कि वह अमरीका के हर संभावित हमले का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।
इराक़ के एक सांसद करीम अल मुहम्मदावी ने इस देश के स्वयंसेवी बल के विरुद्ध अमरीकी गतिविधियों का उल्लेख किया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अमरीका, हशदुश्शाबी पर हमला करने की योजना बना रहा है।
इसी बीच हशदुश्शाबी के एक कमांडर आदिल अलकरआवी ने इराक़ी सांसद के इस बयान के संदर्भ में कहा कि अमरीका लंबे समय से इराक़ में प्रतिरोध को लक्ष्य बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम हर प्रकार के अमरीकी षडयंत्र का मुक़ाबला करेंगे। हशदुश्शाबी के कमांडर का कहना था कि हमारा लक्ष्य, वर्चस्ववादियों को निशाना बनाना है। उन्होंने कहा कि अगर हशदुश्शाबी पर हमला किया गया तो उनकी प्रतिक्रिया हमले से कई गुना अधिक होगी।