एक अमरीकी सैनिक भी इराक़ में रहने न पाएः सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87775-एक_अमरीकी_सैनिक_भी_इराक़_में_रहने_न_पाएः_सैयदुश्शोहदा_ब्रिगेड
इराक़ की सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड ने इस देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का कड़ा विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०२० १३:३४ Asia/Kolkata
  • एक अमरीकी सैनिक भी इराक़ में रहने न पाएः सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड

इराक़ की सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड ने इस देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का कड़ा विरोध किया है।

इस ब्रिगेड के प्रमुख अबूआला अलवेलाई ने वाशिग्टन और बग़दाद के बीच वार्ता के निकट आने पर कहा कि इराक़ में एक अमरीकी सैनिक भी न रहने पाए।  उन्होंने गुरूवार को कहा कि इराक़ी वार्ताकारों को शहीदों के ख़ून और उनके परिजनों के सम्मान को दृष्टिगत रखना चाहिए।  अलवेलाई के अनुसार वार्ताकारों को इराक़ से सभी अमरीकी सैनिकों की वापसी पर बल देना चाहिए

सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड के प्रमुख ने कहा कि इराक़ के प्रतिरोध गुट, इस वार्ता प्रक्रिया पर नज़र रखे हुए हैं।  उनका कहना है कि इन गुटों को आशा है कि इराक़ से सारे ही अमरीकी सैनिक निकाले जाएंगे।  अलवेलाई के अनुसार अगर एसा नहीं होता है तो हम शांति नहीं बैठेंगे।  ज्ञात रहे कि इराक़ से अमरीकी सैनिकों के निकाले जाने को लेकर जून से अमरीका और इराक़ के बीच वार्ता होने जा रही है  सुरक्षा एवं सैन्य दृष्टि से इसे बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।  ज्ञात रहे कि इराक़ का स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी अपने कामों की वजह से बहुत लोकप्रिय है।  हश्दुश्शाबी के भीतर कई ब्रिगेड हैं।  इन्ही ब्रिगेडों में से एक सैयदुश्शोहदा ब्रिगेड भी है।