दोबारा खोली जाएगी मस्जिदुन्नबी, योजना तैयार!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87810-दोबारा_खोली_जाएगी_मस्जिदुन्नबी_योजना_तैयार!
सऊदी अरब में हरमैन शरीफ़ैन प्रबंधन अध्यक्ष के कार्यालय ने एलान किया है कि मस्जिदुन्नबी को दोबारा खोलने की योजना तैयार कर ली गई है जिसके तहत रविवार से मस्जिद को धीरे धीरे खोला जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०२० ०५:२० Asia/Kolkata
  • दोबारा खोली जाएगी मस्जिदुन्नबी, योजना तैयार!

सऊदी अरब में हरमैन शरीफ़ैन प्रबंधन अध्यक्ष के कार्यालय ने एलान किया है कि मस्जिदुन्नबी को दोबारा खोलने की योजना तैयार कर ली गई है जिसके तहत रविवार से मस्जिद को धीरे धीरे खोला जाएगा।

पहले चरण में केवल प्रांगड़ को खोला जाएगा पुराने हरम को अभी बंद रखा जाएगा जबकि रौज़ए रसूल को भी अभी बंद रखा जाएगा।

मस्जिद की क्षमता के 40 प्रतिशत नमाज़ियों को मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

सऊदी अरब के सरकारी टीवी पर एलान किया गया कि मस्जिदुल हराम और मस्जिदुन्नबी के मामलों के प्रभारी डाक्टर अब्दुर्रहमान अलसुदैस ने मस्जिद को पुनः खोलने की अनुमति दी है। इससे पहले उन्होंने सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ की अनुमति हासिल की।

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से मस्जिदुन्नबी और मस्जिदुल हराम को बंद कर दिया गया था।