सारे फ़िलिस्तीनी गुट, पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिरोध करेंगेः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87890-सारे_फ़िलिस्तीनी_गुट_पूरी_दृढ़ता_के_साथ_प्रतिरोध_करेंगेः_हमास
फ़िलिस्तीन के हमास आन्दोलन के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों की गतिविधियां फ़िलिस्तीनियों को प्रतिरोध एवं संघर्ष के लिए प्रेरित करती हैं। 
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०२, २०२० १६:३० Asia/Kolkata
  • सारे फ़िलिस्तीनी गुट, पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिरोध करेंगेः हमास

फ़िलिस्तीन के हमास आन्दोलन के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों की गतिविधियां फ़िलिस्तीनियों को प्रतिरोध एवं संघर्ष के लिए प्रेरित करती हैं। 

ज़ायोनी सैनिकों की गतिविधियां फ़िलिस्तीनियों को संघर्ष के लिए प्रेरित करती हैं।  फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि अवैध ज़ायोनी सैनिकों की गतिविधियां, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को प्रतिरोध के लिए उकसाती हैं।  हमास के प्रवक्ता का यह बयान ज़ायोनी युद्धमंत्री के उस आदेश पर प्रतिक्रिया स्वरूप आया है जिसमें उन्होंने वेस्ट बैंक के अधिक भाग पर क़ब्ज़े के लिए ज़ायोनी सैनिकों से तैयार रहने के लिए कहा है।  बेनी गांटेज़ ने वेस्ट बैंक के क्षेत्रों के इस्राईल में विलय के मुद्दे की समीक्षा करने के बाद ज़ायोनी सेना से तैयार रहने को कहा है।

इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में हमास के प्रवक्ता हाज़िम क़ासिम ने कहा है कि इस मामले में सारे फ़िलिस्तीनी गुट, पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिरोध करेंगे।  ज्ञात रहे कि अमरीकी योजना के आधार पर अवैध ज़ायोनी शासन, ट्रम्प प्रशासन के खुले समर्थन के साथ वेस्ट बैंक के 30 प्रतिशत भाग को अवैध ज़ायोनी शासन में मिलाने का काम जूलाई से शुूरू करने जा रहा है।