इराक़ में दाइश के 19 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87968-इराक़_में_दाइश_के_19_आतंकी_ढेर
इराक़ की टास्क फोर्स का कहना है कि आतंकवाद निरोधक बलों के जवानों ने अरबील प्रांत के मख़मूर शहर में एक विशेष सैन्य ऑपरेशन के दौरान दाइश के 19 आतंकवादियों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०२० १०:१२ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के 19 आतंकी ढेर

इराक़ की टास्क फोर्स का कहना है कि आतंकवाद निरोधक बलों के जवानों ने अरबील प्रांत के मख़मूर शहर में एक विशेष सैन्य ऑपरेशन के दौरान दाइश के 19 आतंकवादियों को मार गिराया है।

इराक़ से आईआरआईबी के संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, आतंकवाद निरोधक बल के बयान में आया है कि दाइश के 19 आतंकवादियों को मार गिराने के अलावा अलअंबार प्रांत के अल-फलूजा इलाक़े में दाइश के दो आतंकियों को गिरफ़्तार किया है और वहीं हूरान क्षेत्र में दाइश के एक अहम ठिकाने को तबाह कर दिया गया है। बता दें कि इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के सफ़ाए के बाद इस गुट के आतंकी अलग-अलग क्षेत्रों में छिप गए हैं और समय-समय पर आतंकवादी कार्यवाहियां अंजाम देते रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ 17 मई से एक विशेष ऑपरेशन आरंभ किया गया है जिसका नाम, “असवदुल जज़ीरा” रखा गया है। इस विशेष सैन्य अभियान का उद्देश्य अल-अंबार, सलाहुद्दीन और नैनवा प्रांतों से दाइश के आतंकियों को ढूंढ निकालना है। (RZ)