हमास की इस्राईल को खुली धमकी, इन्तेफ़ाज़ा शुरु हो सकता है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i88074-हमास_की_इस्राईल_को_खुली_धमकी_इन्तेफ़ाज़ा_शुरु_हो_सकता_है
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने बैतुल मुक़द्दस पर नाजाएज़ क़ब्ज़े को 53 साल पूरे होने के अवसर पर एक बयान जारी करके इस्राईल को सचेत किया है कि अगर वेस्ट बैंक का विलय करने के लिए इस्राईली योजना पर अमल किया गया तो नया इन्तेफ़ाज़ा आंदोलन शुरु हो जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०२० १६:५२ Asia/Kolkata
  • हमास की इस्राईल को खुली धमकी, इन्तेफ़ाज़ा शुरु हो सकता है

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने बैतुल मुक़द्दस पर नाजाएज़ क़ब्ज़े को 53 साल पूरे होने के अवसर पर एक बयान जारी करके इस्राईल को सचेत किया है कि अगर वेस्ट बैंक का विलय करने के लिए इस्राईली योजना पर अमल किया गया तो नया इन्तेफ़ाज़ा आंदोलन शुरु हो जाएगा।

अलअहद समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने अपने एक बयान में कहा कि बैतुल मुक़द्दस, अरबी, फ़िलिस्तीनी और इस्लामी है और हमेशा रहेगा। बयान में कहा गया है कि बैतुल मुक़द्दस फ़िलिस्तीन हमेशा रहने वाली राजधानी है।  हमास आंदोलन के बयान में इस्राईल को सचेत किया गया है कि वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों और जार्डन वैली का विलय करने और मस्जिदुल अक़सा को नुक़सान पहुंचाने के षड्यंत्र पर अमल से अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध भरपूर इन्तेफ़ाज़ा शुरु हो जाएगा।

हमास आंदोलन के इस बयान में फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से मांग की गयी है कि वह ओस्लो समझौते को पूरी तरह से समाप्त कर दें और ज़ायोनी शासन के साथ राजनैतिक, आर्थिक और सुरक्षा समझौतों को रद्द क़रार दे दें। (AK)