यूं बरसे अमरीकी दूतावास पर मीज़ाइल+ वीडियो
Jun ११, २०२० १६:१४ Asia/Kolkata
इराक़ के अलहदस चैनल को मिली वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार नज़दीक से यह वीडियो बनाया गया और कितने मीज़ाइलों से हमला किया गया।
इराक़ी मीडिया के अनुसार इस समय जब अमरीका और इराक़ के बीच इस देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के विषय पर रणनीतिक वार्ता शुरू होने जा रही है अमरीकी दूतावास पर हमला हुआ है।
बुधवार की रात एक कैट्यूशा राकेट दूतावास की इमारत के पीछे गिरा जिसके बाद अलख़ज़रा इलाक़े में सायरन की आवाज़ें गूंजने लगीं।
राकेट हमले से कोई जानी नुक़सान तो नहीं हुआ लेकिन इमारत को नुक़सान पहुंचा है।
अभी किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
टैग्स