सीरिया में दो आतंकी संगठनों में ज़बरदस्त भिड़ंत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i88520-सीरिया_में_दो_आतंकी_संगठनों_में_ज़बरदस्त_भिड़ंत
पश्चिमोत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में दो चरमपंथी संगठनों के बीच भीषण झड़प शुरु हो गई है और मंगलवार को दोनों ओर से कई आतंकी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०२० ०६:३५ Asia/Kolkata
  • सीरिया में दो आतंकी संगठनों में ज़बरदस्त भिड़ंत

पश्चिमोत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में दो चरमपंथी संगठनों के बीच भीषण झड़प शुरु हो गई है और मंगलवार को दोनों ओर से कई आतंकी मारे गए।

इस झड़प में एक ओर अन्नुस्रा फ़्रंट है जिसने अपना नाम बदलकर हैअत तहरीर अलशाम रख लिया है और दूसरी ओर इसी संगठन के बाग़ियों का गुट फ़स्बेतू है।

मंगलवार की झड़प में हल्के हथियारों के साथ ही भारी हथियारों का भी प्रयोग किया गया। यह हथियार इन संगठनों को तुर्की, क़तर, सऊदी अरब, इमारत, अमरीका जैसे देशों से मिले हैं।

दोनों संगठनो के बीच कोरनीश और अरब सईद नाम के दो इलाक़ो में झड़पें हो रही हैं।

अन्नुस्रा फ्रंट के एक आतंकी कमांडर अबू मालिक तली को फ़स्बेतू संगठन ने गिरफ़तार कर लिया जिसके बाद दोनों आतंकी संगठनों में ज़बरदस्त लड़ाई शुरू हो गई।