यमन जल्द ही अपने कुछ रणनैतिक लक्ष्य हासिल कर लेगाः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i88580-यमन_जल्द_ही_अपने_कुछ_रणनैतिक_लक्ष्य_हासिल_कर_लेगाः_अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने सऊदी अरब के अंदर किए गए हालिया हमले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि वह जल्द ही अपने कुछ रणनैतिक लक्ष्य हासिल कर लेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०२० ०८:५९ Asia/Kolkata
  • यमन जल्द ही अपने कुछ रणनैतिक लक्ष्य हासिल कर लेगाः अंसारुल्लाह

यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने सऊदी अरब के अंदर किए गए हालिया हमले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि वह जल्द ही अपने कुछ रणनैतिक लक्ष्य हासिल कर लेगा।

यमन के अंसारुल्लाह संगठन के राजनैतिक कार्यालय के सदस्य मुहम्मद अलबुख़ैती ने अलआलम टीवी से बात करते हुए सऊदी अरब के अंदर किए गए व्यापक हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ अहम लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं और कुछ अन्य अहम लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिए जाएंगे। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यह हमला, अपनी रक्षा के परिप्रेक्ष्य में किया गया है, कहा कि जो चीज़, हस हमले को पिछले हमलों से अलग करती है वह बड़ी संख्या में मीज़ाइलों का इस्तेमाल और इसी तरह अहम लक्ष्यों को निशाना बनाना है।

 

अलबुख़ैती ने कहा कि यह हमला शांति स्थापित करने की अपील के बाद किया गया। शायद सऊदी अरब यह सोच रहा था कि यमन ने कमज़ोरी की वजह से यह अपील की है जबकि हमले के बाद सऊदी अरब और उसके समर्थकों विशेष कर अमरीका व ब्रिटेन की समझ में आ गया कि यह बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि ये देश अब समझ चुके हैं कि यमन सऊदी अरब के बहुत अंदर तक लक्ष्यों को ठिकाना बनाने में सक्षम है। (HN)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए