सऊदी अख़बार के ख़िलाफ़ बग़दाद में इराक़ी जनता का प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i88818-सऊदी_अख़बार_के_ख़िलाफ़_बग़दाद_में_इराक़ी_जनता_का_प्रदर्शन
इराक़ी जनता ने देश वरिष्ठ इराक़ी धर्मगुरू का अनादर करने सऊदी अख़बार के ख़िलाफ़ बग़दाद में प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०२० १२:११ Asia/Kolkata
  • सऊदी अख़बार के ख़िलाफ़ बग़दाद में इराक़ी जनता का प्रदर्शन

इराक़ी जनता ने देश वरिष्ठ इराक़ी धर्मगुरू का अनादर करने सऊदी अख़बार के ख़िलाफ़ बग़दाद में प्रदर्शन किया।

सऊदी अख़बार अश्शर्क़ुल अवसत ने वरिष्ठ इराक़ी धर्मगुरू आयतुल्लाह सय्यद अली सीस्तानी का अनादर करते हुए उनका कैरिकेचर छापा था जिसके ख़िलाफ़ इराक़ी जनता में आक्रोश है।

अलमालूमा टीवी चैनल के मुताबिक़, रविवार को सैकड़ों की तादाद में इराक़ी जनता बग़दाद की सड़कों पर निकली और सऊदी अख़बार अश्शर्क़ुल अवसत के साथ इराक़ के आंतरिक मामलों में सऊदी अरब और अमरीका के हस्तक्षेप की भर्त्सना की।

इराक़ की बहुत सी हस्तियों व अधिकारियों ने भी सऊदी अख़बार अश्शर्क़ुल अवसत की वरिष्ठ इराक़ी धर्मगुरू आयतुल्लाह सय्यद अली सीस्तानी का अपमानजनक कैरिकेचर छापने पर निंदा की और इसे आले सऊद शासन पर अमरीकी नीतियों के असर का नतीजा बताया। (MAQ/N)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए