बग़दाद में गूंजे आले सऊद मुर्दाबाद के नारे+ वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i88832-बग़दाद_में_गूंजे_आले_सऊद_मुर्दाबाद_के_नारे_वीडियो
इराक़ की राजधानी बग़दाद की जनता ने सऊदी समाचार पत्र द्वारा वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तानी के अपमान के विरुद्ध ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में प्रदर्शन किए।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul ०६, २०२० ०२:१९ Asia/Kolkata

इराक़ की राजधानी बग़दाद की जनता ने सऊदी समाचार पत्र द्वारा वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सीस्तानी के अपमान के विरुद्ध ग्रीन ज़ोन क्षेत्र में प्रदर्शन किए।

सैकड़ों की संख्या में इराक़ी नागरिकों ने सऊदी अरब की हस्तक्षेपपूर्ण नीतियों की आलोचना और रियाज़ के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने सऊदी समाचार पत्र की ओर से वरिष्ठ धर्मगुरु के अपमान पर सरकार की चुप्पी की आलोचना की और सरकार से इस पर जवाबी कार्यवाही करने की मांग की।

इसी के साथ ग्रीन ज़ोन क्षेत्र की सुरक्षा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर उस समय हमला कर दिया जब उन्होंने सुरक्षा दीवार पार कर ली। इस दौरान दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गये। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए