उत्तरी इराक़ पर तुर्की का फिर सैन्य हमला
तुर्क सेना के युद्धक विमानों ने उत्तरी इराक़ में एक बार फिर पीकेके के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि उत्तरी इराक़ में स्थित ज़ाब के क्षेत्र में पीकेके के ठिकानों पर तुर्क सेना की बमबारी में पीकेके, के दो सदस्य मारे गये।
तुर्की के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि उत्तरी इराक़ में तुर्क सेना के इस प्रकार के हमले यथावत जारी रहेंगे।
तुर्क सेना ने 27 मई 2019 से उत्तरी इराक़ में पीकेके को कुचलने के लिए अपनी कार्यवाही शुरु की है।
यह ऐसी हालत में हे कि इराक़ की सरकार ने अपने देश के उत्तरी क्षेत्र में तुर्क सेना की इस प्रकार की कार्यवाही को अपने देश की अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन क़रार देते हुए हमेशा तुर्की की सैन्य कार्यवाही की निंदा की है।
ज्ञात रहे कि तुर्की पीकेके को आतंकवादी गुट क़रार देता है। (AK)