सीरिया को मानवता प्रेमी मदद का किया पश्चिमी देशों ने विरोध
एक निर्धारित सीमा से सीरिया के लिए मानवता प्रेमी मदद भेजने के रूस के प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद ने पश्चिमी देशों के विरोध की वजह से रद्द कर दिया है।
सीरिया की सरकर की अनुमति के बिना इस देश के लिए सहायता भेजने के जर्मनी व बेल्जियम के प्रस्ताव के रूस व चीन द्वारा विरोध के एक दिन बाद रूस ने एक अन्य प्रस्ताव पेश किया था।
इस प्रस्ताव पर सुरक्षा परिषद में चर्चा हुई तो तो रूस, चीन, दक्षिणी अफ्रीका व वियतनाम ने प्रस्ताव के समर्थन में जबकि इंडोनेशिया, नाइजर , सेन्ट विन्सेंट और ट्यूनेशिया जैसे देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया और बेल्जिमय, जर्मनी, फ्रांस, और अमरीका जैसे कई पश्चिमी देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।
रूस ने जब यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में पेश किया था तो उसी समय यह स्पष्ट कि पशिचमी देश उसका विरोध करेंगे क्योंकि रूस और चीन ने बेल्जिमय और जर्मनी के उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया था जिसमें सीरियाई सरकार की जानकारी के बिना ही सीरिया में मदद का सामान भेजने के कार्यक्रम की अवधि बढ़ाने की बात की गयी थीं।
ट्रम्प सरकार की वजह से सुरक्षा परिषद में तनाव बढ़ गया है और फिलहाल युरोपीय देश भी सीरिया के मामले में ट्रम्प सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं।
सीरिया में आतंकवादियों की हार के बाद अब इन देशों का प्रयास है कि सुरक्षा परिषद की मदद से सीरिया की सरकार को कमज़ोर करें ताकि उनके उद्देश्यों की इस तरह से पूर्ति हो सके। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!