सऊदी नरेश की हालत चिंताजनक, अस्पताल में भर्ती
सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ को एक बार फिर स्वास्थ्य में आई ख़राबी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सऊदी अरब की आधिकारिक समाचार एजेंसी वास की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के अमेरिका और इस्राईल समर्थक नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ का अचानक स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण उन्हें रियाज़ के मलिक फ़ैसल अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भर्ती कराया गया है। इधर कई वर्षों से 84 वर्षीय सऊदी नरेश का स्वास्थ्य लगातार ख़राब रह रहा है और उन्हें इसी कारण कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। याद रहे कि सऊदी नरेश विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले भी सऊदी अरब के एक राजनैतिक कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया साइटों पर आले सऊद के राज़ों से पर्दा उठाने वाले मुजतहिद ने यह जानकारी दी है कि सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें रियाज़ के एक निजी अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भर्ती कराया गया है। मुजतहिद के बताया था कि, सऊदी नरेश देश के विभिन्न राज्यों के आंतरिक दौरे पर जाना चाहते थे, लेकिन अचानक उनका स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण उनकी यात्रा को स्थागित करना पड़ा था। (RZ)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए