बग़दाद में जर्मन एक्टीविस्ट का अपहरण, बरलिन हरकत में, व्यापक प्रतिक्रियाएं
इराक़ी राजधानी बग़दाद में अज्ञात बंदूक़धारियों ने जर्मन गोएटे फ़उंडेशन के सांस्कृतिक विभाग की प्रमुख हीला मीवीस का अपहरण कर लिया जिसके बाद इराक़ी सुरक्षा बलों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इराक़ी कार्यकर्ताओं की ओर से व्यापक रूप से मांग उठ रही है कि जर्मन एक्टीविस्ट को तत्काल रिहा किया जाए।
इराक़ी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सोमवार की शाम बग़दाद में दजला नदी के क़रीब से जर्मन कार्यकर्ता लापता हो गई।
इराक़ के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता साद मअन ने कहा कि सुरक्षा बल जर्मन नागरिक की तलाश में लगे हुए हैं और गृह मंत्री उसमान ग़ानेमी ख़ुद इस मामले को देख रहे हैं।
इस घटना के बाद जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने संबंधित विभाग की बैठक की और हम इस मामले को पूरी तवज्जो से देख रहे हैं।
बग़दाद में सिविल सोसायटी के बहुत सी प्रतिष्ठित हस्तियों ने सरकार से मांग की है कि वह जर्मन नागरिक को तत्काल बरामद करे।