हश्दुश्शाबी के दो जियाले हुए शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i89317-हश्दुश्शाबी_के_दो_जियाले_हुए_शहीद
पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत में पिछले 24 घंटों के भीतर स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के जो जियाले दाइश के हाथों शहीद हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०२० १०:४६ Asia/Kolkata
  • हश्दुश्शाबी के दो जियाले हुए शहीद

पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत में पिछले 24 घंटों के भीतर स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के जो जियाले दाइश के हाथों शहीद हो चुके हैं।

समाचार एजेंसी मालूमा की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ के पूर्व-उत्तर में स्थित बाक़ूबा से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित मेक़दादिया शहर के नज़दीक तवक्कुल गांव में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों  द्वारा किए गए एक हमले में हश्दुश्शाबी का एक जवान हताहत और एक अन्य घायल हो गया है।

हश्दुश्शाबी के एक वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद अल-रबीई ने बताया कि, उत्तर-पूर्व में स्थित बाक़ूबा शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद अबी सैदा नामक इलाक़े में रहने वाले हश्दुश्शाबी के एक अधिकारी को दाइश के आतंकियों ने घात लगाकर उनकी उनके घर नज़दीक ही हत्या कर दी।

उल्लेखनीय है कि दियाला प्रांत इराक़ में सड़कों पर शुरू हुआ विरोध-प्रदशनों के समय से ही दाइश के हमला का साक्षी रहा है। इन हमलों में इराक़ी सुरक्षा बलों को भी जानी नुक़सान उठाना पड़ा है। इधर कुछ सप्ताह से इन हमलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। (RZ)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए