लेबनान में धमाका, अब तक 73 हताहत, 3700 से अधिक घायल
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार की सुबह बताया कि राजधानी बैरूत में होने वाले भीषण धमाके में अब तक 73 लोग हताहत और 3700 से अधिक घायल हो चुके हैं।
हमारे संवाददाता ने इस भीषण धमाके में घायल होने वालों की संख्या 3700 बताई है। मंगलवार की शाम यह भीषण धमाका, बैरूत की एक बंदरगाह की एक गोदाम में हुआ।
लेबनान के कस्टम अधिकारी ने बताया कि धमाका नाइट्रोजन गैस की वजह से हुआ जो भंडार में मौजूद थी।
बैरूत के गवर्नर ने धमाके को एक राष्ट्रीय त्रासदी क़रार दिया और इस धमाके को हिरोशिमा धमाके की भांति क़रार दिया है।
धमाके के बाद घायलों और हताहतों को तुरंत निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया।
घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक है जिससे हताहतों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!