हज़रत ज़ैनब के हरम के पास भीषण धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8974-हज़रत_ज़ैनब_के_हरम_के_पास_भीषण_धमाका
सीरिया में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की सुपुत्री हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े के निकट कार बम का भीषण धमाका हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१६ १०:३० Asia/Kolkata

सीरिया में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की सुपुत्री हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े के निकट कार बम का भीषण धमाका हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका सोमवार की सुबह हुआ जिसमे कम से कम 15 लोग हताहत हो गये।

इससे पहले भी इस प्रकार के हमले इस क्षेत्र में हो चुके हैं जिसमें हज़रत ज़ैनब के रौज़े के दसियों रक्षक शहीद हो चुके हैं। इन हमलों की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन लेते रहे हैं।

सीरिया में हज़रत अली अलैहिस्सलाम की सुपुत्री हज़रत ज़ैनब का रौज़ा है और वहाबी तकफ़ीरी दाइश के आतंकर आए दिन इस पवित्र स्थल को राकेट और कार बमों से निशाना बनाने का प्रयास करते रहते हैं। वर्तमान समय में लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह और विभिन्न देशों के स्वयंसेवी हज़रत ज़ैनब के रौज़े की रक्षा कर रहे हैं।

सीरिया में पिछले पांच साल से रक्तरंजित युद्ध जारी है जिसमें हज़ारों लोग हताहत और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। (AK)