अमरीका ने सीरियाई सैन्य ठिकाने पर बमबारी की!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90042-अमरीका_ने_सीरियाई_सैन्य_ठिकाने_पर_बमबारी_की!
सीरिया के पूर्वोत्तर में इस देश के सैनिकों पर अमरीका ने बमबारी की है जिसमें कई सीरियाई सैनिक हताहत और घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०२० १२:१७ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने सीरियाई सैन्य ठिकाने पर बमबारी की!

सीरिया के पूर्वोत्तर में इस देश के सैनिकों पर अमरीका ने बमबारी की है जिसमें कई सीरियाई सैनिक हताहत और घायल हो गये।

सीरियाई न्यूज़ नयूज़ एजेन्सी साना के अनुसार, सोमवार को एक अमरीकी  युद्धक विमान ने क़ामशली के दक्षिण पूर्व में स्थित सीरियाई सेना की एक चेक पोस्ट पर बमबारी की जिसमें सीरिया के तीन सैनिक हताहत और घायल हो गये। 

सीरियाई सेना ने बताया कि अमरीकी युद्धक विमान ने उस समय हमला किया जब सीरियाई सैनिकों ने अमरीकी सैनिकों के गश्ती वाहन को रोक लिया।

सीरियाई सैनिक जब अमरकी सैनिकों को रोक रहे थे तो आस पास के ग्रामीणों ने भी जमा होकर सीरियाई सैनिकों की मदद की जिसके बाद अमरीकी युद्धक विमान ने चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। 

सीरिया के अलहस्का प्रान्त में अमरीकी सैनिकों की गश्त की वजह से कई बार सीरियाई नागरिकों और सैनिकों से उनकी झड़प हो चुकी है। 

सीरियाई सरकार अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के अवैध क़ब्ज़ा और गैर कानूनी बताती है। Q.A.