सीरिया के तेल पर अब भी हैं अमरीका की निगाहें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90191-सीरिया_के_तेल_पर_अब_भी_हैं_अमरीका_की_निगाहें
सीरिया में तेल को अपने नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से अमरीका ने 50 वाहनों पर हथियार लादकर आतंकी गुटों को भेजे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०२० ०७:३० Asia/Kolkata
  • सीरिया के तेल पर अब भी हैं अमरीका की निगाहें

सीरिया में तेल को अपने नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से अमरीका ने 50 वाहनों पर हथियार लादकर आतंकी गुटों को भेजे हैं।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार इराक़ी की सीमा से इस देश में 50 एसे ट्रक पहुंचे हैं जिनपर हथियार लदे हुए हैं।  हथियारों से लदे यह 50 ट्रक, इराक़ के अलवलीद पास से होते हुए उत्तरी सीरिया के अलहस्का प्रांत में प्रविष्ट हुए हैं।

इससे पहले भी अमरीका ने ट्रकों के माध्यम से उत्तरी सीरिया में हथियार भेजे हैं।  यह हथियार सामान्यतः अमरीका का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों को दिये जाते हैं ताकि उनके माध्यम से सीरिया के तेल पर अधिकार प्राप्त किया जाए।  इससे पहले कई बार यह समाचार मिला है कि अमरीका, सीरिया के तेल की चोरी कर रहा है।  सीरिया की सरकार आरंभ से ही अपने देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति को अन्तर्राष्ट्रीय क़ानून के विरुद्ध बताती आई है।

ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले सीरिया के वाणिज्य मंत्री आतिफ़ नेदाफ़ ने कहा था कि सीरिया के लगभग सभी इलाक़ों में तेल मौजूद है, जिसे अमेरिका चोरी करके बेच रहा है।  इसी बीच रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शुविगो भी कह चुके हैं कि सीरिया के तेल को खुल्लम-खुल्ला चोरी करके अमरीका, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बेच रहा है।  उल्लेखनीय है कि, सीरिया के पास 2 अरब 50 करोड़ बैरल तेल का भंडार है।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए!