अंसारुल्लाह के दो वरिष्ठ कमांडर शहीद
Aug २४, २०२० १६:५३ Asia/Kolkata
यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के दो वरिष्ठ कमांडर एक झड़प में शहीद हो गए।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार मंसूर हादी के समर्थकों के साथ एक झड़प के दौरान इज़्ज़ी सलाह और रूहुल्लाह ज़ैद नामक अंसारूल्लाह के दो कमांडर सोमवार को शहीद हो गए। आज शहीद होने वाले दूसरे कमांडर रूहुल्लाह ज़ैद, अंसारुल्लाह आन्दोलन के संस्थापकों में से एक के बेटे थे। यह दोनों अंसारुल्लाह के बहुत वरिष्ठ कमांडर माने जाते थे। इस बारे में ब्योरे की प्रतीक्षा है।
टैग्स