दाइश ने 6 इराक़ी युवकों को ज़िंदा ही दफ़्न कर दिया
Apr २५, २०१६ १४:३१ Asia/Kolkata
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ में 6 युवकों को ज़िंदा ही एक गहरे गढ़े में दफ़्न कर दिया।
इराक़ के स्वयं सेवी बलों के एक कमांडर जब्बार मामूरी के अनुसार, दाइश ने सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तर में शरक़ात शहर में एक जघन्य अपराध करते हुए 6 युवाओं को जीवित ही एक गहरे गढ़े में दफ़्न कर दिया।
मामूरी का कहना था कि दाइश ने इन युवकों को जासूसी के आरोप में यह सज़ा दी है।
दूसरी ओर इराक़ में ही दाइश ने मूसिल शहर के उत्तर में एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक चर्च को ध्वस्त कर दिया।
आतंकवादियों ने चर्च के आसपास के घरों को ख़ाली कराने के बाद इस धार्मिक स्थल को विस्फ़ोटक पदार्थों से उड़ा दिया। msm
टैग्स