बग़दाद हवाई अड्डे के क़रीब फिर मीज़ाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90388-बग़दाद_हवाई_अड्डे_के_क़रीब_फिर_मीज़ाइल_हमला
मीडिया सूत्रों ने बग़दाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मीज़ाइल हमले की सूचना दी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug ३१, २०२० ०४:०७ Asia/Kolkata
  • बग़दाद हवाई अड्डे के क़रीब फिर मीज़ाइल हमला

मीडिया सूत्रों ने बग़दाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मीज़ाइल हमले की सूचना दी है।

तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बग़दाद के इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे के निकट दो कैट्यूशा मीज़ाइल गिरने की सूचना दी है।

इराक़ के सुरक्षा केन्द्र की ओर से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि दो मीज़ाइल बग़दाद इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे के पास गिरा।

बयान में अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इस हमले से कितना माली नुक़सान हुआ है जबकि यह बताया गया है कि हमले से कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए