इराक़ में दाइश के दो सरग़ना गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90531-इराक़_में_दाइश_के_दो_सरग़ना_गिरफ़्तार
इराक़ के दियाली प्रांत में आतंकी गुट दाइश के दो सरग़नाओं को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०२० १४:५८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के दो सरग़ना गिरफ़्तार

इराक़ के दियाली प्रांत में आतंकी गुट दाइश के दो सरग़नाओं को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के सूचना विभाग ने एक बयान जारी करके बताया है कि सटीक सूचनाएं मिलने के बाद आतंकी गुट दाइश के सरग़नाओं को ख़त्म करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही दियाली प्रांत में सेना की कमान और रेपिड एक्शन फ़ोर्स के समन्वय से की गई। कार्यवाही के दौरान दाइश के दो सरग़नाओं को गिरफ़्तार कर लिया गया। इनमें से एक सरग़ना का नाम इब्राहीम अलअली जबकि दूसरे का अली सादून है।

 

दाइश के इन दोनों सरग़नाओं को ख़ानेक़ैन के क्षेत्र से गिरफ़्तार किया गया। इराक़ी सेना के बयान में कहा गया है कि इनमें से एक दियाली प्रांत में आतंकी गुट दाइश के काम काज देखता था जबकि दूसरा इसी प्रांत में दाइश के लिए जासूसी का नेटवर्क चलाता था। बयान में कहा गया है कि इन दोनों आतंकियों का नाम पहले ही से आतंकवाद से संघर्ष के क़ानून के अंतर्गत वांछित लोगों की लिस्ट में मौजूद था। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए