सीरिया में आतंकी हमला, 19 हताहत
Apr २६, २०१६ ०१:३० Asia/Kolkata
सीरिया के उत्तरी प्रान्त एलेप्पो में अज़्ज़हरा नगर पर होने वाले आतंकी हमले में कम से कम 19 लोग मारे और 120 अन्य घायल हो गये।
प्रेस टीवी के अनुसार सीरियन हयूमन राइट्स वॅाच के निदेशक रामी अब्दुर्रहमान ने बताया है कि सोमवार को हलब प्रान्त के अज़्ज़हरा नगर पर मार्टर गोलों से हमला किया गया जिसमें 19 आम नागरिक मारे गये।
मारे जाने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में अलकाएदा से संबंधित आतंकी गुट अन्नुस्रा फ्रंट ने यह हमला किया था।
इसी मध्य सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेनसी साना ने बताया है कि एलेल्पो प्रान्त के पांच आवासीय क्षेत्रों पर पिछले शुक्रवार से अब तक अन्नुस्रा फ्रंट के हमलों में कुल 86 नागरिक मारे जा चुके हैं। (Q.A.)
टैग्स